ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
खेलटेक-ऑटोदेशबलियामनोरंजनमुख्य समाचारमुस्लिम दुनियाराज्यविचार-लेखविदेशव्यापारशख्सियतशिक्षासोशल मीडियास्वास्थ्य

फेक फॉलोअर्स और फेक व्यूज…पहले भी विवादों में रह चुके हैं रैपर बादशाह

बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अपने गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर करने वाले बादशाह अब ऑनलाइन सट्टेबाजी एप का प्रमोशन करने के मामले में फंसे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला फेयरप्ले नाम के एक एप से जुड़ा है। इस एप को बादशाह ने प्रमोट किया था। महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने समन भेजकर आज उनसे पूछताछ भी की। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब बादशाह किसी विवाद में फंसे हों। इससे पहले उनके ऊपर इंस्टाग्राम के फेक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर फेक व्यूज बढ़ाने का आरोप भी लग चुका है।

लगा था फेक फॉलोअर्स बढ़ाने का आरोप

दरअसल, अगस्त 2020 में बादशाह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पैसे देकर सोशल मीडिया पर अपने फर्जी फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाए हैं। इस संबंध में तब पूछताछ के लिए क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने उसी साल 20 अगस्त को बादशाह को समन भी भेजा था। हालांकि, उससे पहले तब मुंबई पुलिस ने बादशाह से पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों को झूठा बताया था।

बता दें कि सिंगर भूमि त्रिवेदी ने तब बादशाह के खिलाफ फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर मुंबई पुलिस में मामला दर्ज कराया था। भूमि का कहना था कि कुछ लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फैन फॉलोइंग बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि कई खिलाड़ियों, बिजनसमैन और बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पैसा दिया था।

कभी 72 लाख में खरीदे थे फेक व्यूज

बादशाह का ‘ये लड़की पागल है’ गाना जुलाई 2019 को रिलीज हुआ था। तब इस गाने को महज 24 घंटे में 7.6 करोड़ व्यूज मिले थे। छह अलग-अलग देशों में यह गाना टॉप ट्रेंड कर रहा था। तब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिकस बादशाह ने कबूल किया था कि इस गाने के लिए उन्होंने 72 लाख रुपए में 7.2 करोड़ व्यूज खरीदे थे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वह यूट्यूब पर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button