ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
अमेठी

डा० बी आर अंबेडकर की 133वी जयंती की पूर्व संध्या पर दी गई श्रद्धांजलि

                                                                         सोनभद्र / संदीप जायसवाल- पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा स्वर्ण जयंती चौराहा पर डा बी आर अम्बेडकर की 133 वी जयंती पूर्व संध्या चित्र पर माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाई गई ! संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने किया। मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार सिंह एड ने कहा कि अपने देश को सामाजिक एवं आर्थिक न्याय और प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता के सिद्धांतों पर विकसित करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगे कहा कि एक अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक डॉ. अम्बेडकर को हमारे देश के अग्रणी राष्ट्र निर्माता के रूप में जाना जाता है, सद्भाव को बढ़ावा देने में योगदान दिया और जाति व्यवस्था की बुराइयों को मिटाने का प्रयास किया। डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अतुल प्रताप पटेल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे ! जो कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे. उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया ! बाबा साहब शिक्षा के जरिए समाज के दबे, शोषित, कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को सशक्त बनाना चाहते थे और उनको समाज में एक बेहतर दर्जा दिलाना चाहते थे ! जयंती का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने किया ! इस अवसर पर राजेन्द्र कोल, नवीन पांडेय, अशोक कुमार कनौजिया, रामेश्वर नाथ पांडेय, नेतराज पटेल,कमलावती देवी आदि ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button