ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
अलीगढ़शिक्षा

पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

बहराइच :चुनाव डेस्क: पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारगण व समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान महोदय द्वारा अन्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ बाहर से आने वाले CAPF, पुलिस, होमगार्ड्स के रुकने के स्थानों पर मूलभूत सुविधाओ की समीक्षा की गयी। बैठक मे CAPF, पुलिस, होमगार्ड्स के रुकने हेतु चिन्हित विद्यालयों/ स्थानों पर पर्याप्त कमरों की उपलब्धता, शौचालय, स्नानागार व उनकी बेहतर साफ-सफाई के अतिरिक्त बिजली, पीने का पानी, पंखें, कूलर, व्लोवर, चार्जिंग प्वाइंट, बाल्टी, मग, दरी, गद्दा तथा विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जनरेटर तथा प्रत्येक स्थानों पर बिजली मिस्त्री, प्लम्बर, होमगार्ड्स के खाना बनाने के लिए लकड़ी आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाय।

              निर्वाचन ड्यूटी हेतु बाह्य जनपद से आने वालो को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाये। समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अंतर्जनपदीय बैरियरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से निरंतर चेकिंग की जाए एवं पुलिस बल के साथ प्रतिदिन पैदल गस्त की जाए जिससे आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के ऊपर निगरानी रखी जाए तथा उन्हें चिन्हित कर उन पर प्रभावी विधिक कार्यवाही कर चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। निर्वाचन के दौरान मादक पदार्थों की अवैध शराब, अवैध कैश एंव बटने हेतु साम्रगी के सम्बन्ध में अभिसूचना तंत्र को सक्रिय कर तथा चेकिंग को सक्रिय कर अधिक से अधिक बरामदगी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा लाइसेन्स धारक शस्त्र जमा करने की संख्या को बढाने के लिए बताया गया जोकि ऐसे प्रत्येक व्यक्ति जो पूर्व में किसी न किसी विवाद में संलिप्त रहे है व जिनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है, उनका निश्चित रूप से शस्त्र जमा कराना अवश्य सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button