ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मनोरंजन

मैं हूं साथ तेरे‘ को प्रमोट करने लखनऊ पहुंचे उल्का गुप्ता और करण वोहरा

लखनऊ। फिल्म ब्यूरो:  ज़ी टीवी पर 29 अप्रैल से प्रसारित होने जा रहे आगामी शो ‘मैं हूं साथ तेरे‘ को प्रमोट करने के लिये आज उल्का गुप्ता और करण वोहरा लखनऊ पहुंचे। ज़ी टीवी की ओर से नवाबों के शहर लखनऊ में एक भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित किया। अपनी यात्रा के दौरान उल्का गुप्ता और करण वोहरा ने फैंस के साथ-साथ स्थानीय मीडिया से भी मुलाकात कर अपनी भूमिका के बारे में बताया। दोनों शहर की खास जगहों पर गए, वहां लोगों से मिले और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 उल्का गुप्ता व करण वोहरा ने बताया कि ‘मैं हूं साथ तेरे‘ शो में एक सिंगल मां जानवी की कहानी है, जो एक मां और बाप दोनों की जिम्मेदारियां निभाते हुए जिंदगी की मुश्किलों से गुजर रही है। ग्वालियर में रचा-बसा यह शो हमें जानवी के उतार-चढ़ाव भरे भावुक सफर पर ले जाता है, जहां वो अपनी दुनिया, अपने बेटे किआन को हमेशा खुश रखने की कोशिश करती रहती है। हालांकि किआन को एक पिता की कमी महसूस नहीं होती, लेकिन वो अपनी मां की जिं़दगी में एक आदमी की कमी जरूर महसूस करता है, खासतौर पर तब, जब वो उन्हें अकेले सारी बातों का ख्याल रखते हुए देखता है। ये कहानी उस वक्त एक दिलचस्प मोड़ लेती है जब जानवी की मुलाकात एक अमीर बिज़नेसमैन आर्यमन से होती है और दोनों एक ही छत के नीचे काम करने लगते हैं। फुल हाउस मीडिया के निर्माण में बने शो ‘मैं हूं साथ तेरे‘ का प्रसारण 29 अप्रैल से रोज शाम साढ़े सात बजे ज़ी टीवी पर होगा।

उल्का गुप्ता ने कहा, ‘‘ज़ी टीवी लंबे समय से मेरा घर रहा है, जब मैंने ‘झांसी की रानी‘ में यंग मनु का रोल निभाया था। यह बड़ा दिलचस्प है कि मुझे अपने करियर के इतने शुरुआती दौर में एक मां का रोल निभाने का मौका मिल रहा है। जानवी का किरदार निभाने के लिए मेरी मां ही मेरी प्रेरणा रही हैं। मैं और करण अपने शो ‘मैं हूं साथ तेरे‘ को प्रमोट करने और दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद लेने के लिए आज लखनऊ आए हैं।‘‘

इसी तरह करण वोहरा ने कहा कि ‘‘इतनी खूबसूरत और मासूम लव स्टोरी के साथ ज़ी टीवी चैनल पर वापसी करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। आर्यमन जैसा इतनी खूबसूरती से लिखा गया किरदार निभाने से मुझे अपनी एक्ंिटग रेंज दिखाने में मदद मिलती है। मुझे लगता है कि मेरे किरदार के साथ-साथ यह दिल छू लेने वाली कहानी यकीनन दर्शकों से जुड़ जाएगी।‘‘

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button