ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
गोंडा

कोविड बिल्डिंग में सामान्य ओपीडी, मरीज भर्ती प्रक्रिया शुरू

प्रिंसिपल डॉक्टर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने,सुप्रीटेंडेंट एम डबल्यू खान ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गोंडा : अशफाक अहमद शाह :

बाबू ईश्वर शरण महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर स्थित कोविड बिल्डिंग में सामान्य ओपीडी एवम मरीजों को भर्ती प्रक्रिया का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉक्टर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने के निर्देश पर बुधवार 01 मई को आरंभ हो गया।

सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर एम डबल्यू खान ने बताया कि बुधवार से सामान्य ओपीडी और मरीज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां मेडिसिन विभाग का शुभारंभ किया गया है। जिसके लिए दो एसिस्टेंस प्रोफेसर डॉक्टर एजाज अहमद, डॉक्टर जियाउर इस्लाम को तैनात किया गया है। इसके साथ ही दो सीनियर रेजिडेंस डॉक्टर मिथलेश डॉक्टर सौरभ पाण्डेय एवम तीन जूनियर रेजिडेंस डॉक्टर अरुण सिंह डॉक्टर सुरेश कुमार डॉक्टर आकृति तिवारी को सहयोगी के रूप में तैनात किया गया है। नई बिल्डिंग में भर्ती प्रक्रिया के आरंभ होने से पूर्व में बेड की कमी से जूझ रहे मरीजों को उसका लाभ मिलने की संभावना अब बढ़ गई है। इसके साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर इलाज के लिए बेहतर वातावरण भी अब मरीजों के लिए उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओ का जायजा लेने के लिए प्रिंसिपल डॉक्टर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने, सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर एम डब्ल्यू खान, मेडिकल कालेज प्रबंधक डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा व डॉक्टर डीएन सिंह उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button