कांग्रेस , बीएसपी ने मुसलमानों की पीठ में छुरा घोपने का काम किया और काम के नाम पर सिर्फ धोखा दिया: दानिश आज़ाद अन्सारी
राजधानी के खदरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा "अल्पसंख्यक सम्मेलन " का आयोजन किया गया

लखनऊ : प्रशांत गौरव :
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर की जानिब से राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र खदरा चुंगी में ‘अल्पसंख्यक सम्मेलन’ का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ,अति विशिस्ट अतिथि के रूप में लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह , राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चैयरमैन घैरुल हसन रिज़वी , हज कमिटी के चेयरमैन मोहसिन रज़ा , अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और वक्फ विकास निगम के निदेशक शफ़ाअत हुसैन, शामिल हुए।
लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शादाब आलम, लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव मुहम्मद अनीस, अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुहम्मद नईम, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के सदस्य ज़िरगामुद्दीन खान अमील शमशी ने शिरकत की। .
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टियां मुसलमानों को मतलब के लिए इस्तेमाल करती रही हैं और कभी भी उनकी भलाई के लिए कुछ नहीं किया।
दानिश आज़ाद ने कांग्रेस ,सपा और बसपा पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया और तंज़ किया कि आज भाजपा अल्पसंख्यक सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों और बहनों को देख कर उनके होश उड़ गए होंगे, उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई होगी। उन्होंने मुसलमानों को अब तक केवल इस्तेमाल किया है ।
राशन कपड़ा और मकान भाजपा सरकार ने दिया । विपक्षी पार्टियों ने वादे के नाम पर उन्हें केवल लॉलीपॉप दिए हैं और मुसलमानों की पीठ में छुरा घोपने का काम किया।

दानिश अंसारी ने भाजपा लखनऊ प्रत्याशी राजनाथ सिंह की तारीफ करते हुए पूछा कि सबके दिलों पर राज करने वाले नेता को कितने वोट से जिताएंगे? इस पर लोगों ने हाथ उठाकर पांच लाख प्लस वोट देने का इशारा किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक जगह से अलग सन्देश जाना चाहिए।
उन्होंने लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को पांच लाख से अधिक वोटों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा बेदाग राजनीतिक नेता मिलना मुश्किल है, जो कई बड़े और ऊंचे पदों पर रहते हुए भी सबके बीच लोकप्रिय बने रहें। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने लखनऊ में जो काम किया वह दूसरों के लिए मिसाल है।
श्री नकवी ने कहा कि आज लखनऊ के ऐतिहासिक स्थान चुंगी खदरा में इतनी बड़ी संख्या में जुटे मुसलमानों भाइयों- बहनों ने यह संदेश दे दिया है कि न केवल प्रदेश का मुसलमान बल्कि पूरे देश का मुसलमान भाजपा के साथ खड़ा है और उन्हें भरपूर वोट करना चाहता है।

इससे पहले मोर्चा महानगर लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. शादाब आलम, मोर्चा के महासचिव मुहम्मद अनीस, अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुहम्मद नईम समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने संबोधित किया।




