सपा सरकार का नारा खाली प्लाट हमारा, खाली मकान हमारा – केशव प्रसाद मौर्य

बहराइच : राजकुमार:
विधानसभा क्षेत्र बलहा के मंडल उर्रा मण्डल के कारी कोट बाग में एक विशाल जनसभा का आयोजन जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। मंच का संचालन पूर्व भाजपा महामंत्री योगेश प्रताप सिंह ने किया। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे ने कहा कि आप सभी लोगों ने 2014 में पूर्ण बहुमत देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया था। तथा 2019 में भी आप सभी लोगों ने मोदी के बातों पर सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास पर बहुमत देकर पुनः प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया था। आज हम सभी लोग आप के पास आए हैं कि एक बार फिर मोदी सरकार। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में कितना विकास व शांति से आम जनमानस अपना कार्य कर रहा है। कहीं किसी प्रकार दंगा फ़साद नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभांश आप सभी के पास सीधे पहुंच रहा है। आप सभी से निवेदन है कि एक बार कमल फूल पर अपना बहुमूल्य मत देकर फिर मोदी सरकार के शंखनाद को सच करेंगे। मुख्य अतिथि ने कहा कि 13 मई को सपा, बसपा और कांग्रेस सब गायब हो जाएगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः आप सभी के आशीर्वाद से बनेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन हमारे वैज्ञानिकों ने बनाई थी तब अखिलेश यादव ने सवाल उठाया था। उनको न करोना का टीका पसंद था और न माथे का टीका पसंद था लेकिन जनता ने उन्हें कमल का टीका लगाकर हमेशा के लिए स्वस्थ्य कर दिया कि जाकर सैफई में रहा करो। सपा की सरकार का नारा है। खाली प्लाट हमारा है और खाली मकान हमारा है।उन्होने कहा जिस प्रकार मोदी आप सभी को सुखी व सम्रद्ध शाली देखना चाहते है और आप सभी लोग स्वथ्य रहें और देश शसक्त और सम्रद्ध शाली बने देश से आतंकवाद भ्रस्टाचार समाप्त हो तथा देश तीसरी महा शक्ति बने।आप सभी लोग एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए कमल फूल को अपना बहुमूल्य मतदान देकर मोदी को केंद्र में पुनः लाए। इस अवसर पर सांसद अक्षयवर लाल गोंड़ विधायक सरोज सोनकर लोक सभा प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गोंड नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा सदर विधायक अनुपमा जायसवाल योगेश प्रताप सिंह सरवन मद्धेशिया गौरव वर्मा ब्लाक प्रमुख सौरभ वर्मा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा कल्याण सिंह हरिश्चंद्र गुप्ता विधानसभा मीडिया संयोजक हरिओम चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी हजारों की संख्या आमजन मानस उपस्थिति रहे।




