ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
बहराइच

हमारे देश में पटाखे भी फोड़े जाते हैं तो हमारे पड़ोसी सहम जाते हैं : योगी आदित्यनाथ

बहराइच : राजकुमार –

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ लोकसभा 56 के प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गोंड के समर्थन में नानपारा विधानसभा के सहादत इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजपा रणविजय सिंह ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नानपारा में सहादत इंटर कॉलेज के ग्राउंड में चिलचिलाती गर्मी में पहुंच कर चुनाव का पारा और गर्म कर दिया। हज़ारों की भीड़ कों सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा की आज हों रहे हैं मतदान में पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज कर रही हैं. वही पाकिस्तान प्रेमियों कों समझाते हुए कहा की जिनको अपना प्रेम दिखाना हों तो पाकिस्तान चले जाये

 

पडोसी देश पर व्यंग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे यहां पटाखे फोड़े जाने पर वो सहम जाते हैं और सफाई देने लगते हैं, उन्होंने आए हुए जनता जनार्दन से निवेदन करते हुए कहा अबकी बार फिर मोदी सरकार आप सभी लोग वोट डालने अवश्य जांय और 400 पार की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए। मंच पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व प्रत्याशी डॉक्टर आंनद कुमार गोंड ने मुख्यमंत्री को रामलला का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अनुपमा जायसवाल सरोज सोनकर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी सांसद अक्षयवर लाल गोंड प्रत्याशी आनन्द गोंड़ पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा विधायक महसी सुरेश्वर सिंह एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी पदम सेन चौधरी रामनिवास वर्मा लोकसभा संयोजक डॉ0 जितेंद्र त्रिपाठी गौरव वर्मा डॉक्टर उमाशंकर वैश्य हेलीपैड पर स्वागत करने वालों में राघवेंद्र प्रताप सिंह धीरेंद्र मोहन आर्य राहुल राय सुवेद वर्मा दीपक सत्या उमाशंकर तिवारी नन्हेलाल लोधी जिला मंत्री हेमा निगम डॉक्टर डिंपल जैन सुनील श्रीवास्तव संजय राव वीर चन्द्र वर्मा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा नानपारा विधानसभा मीडिया संयोजक पुनीत श्रीवास्तव अमित शर्मा अंकित सिंह अखंड प्रताप सिंह शिवसागर गौतम जितेंद्र प्रताप सिंह महिला मोर्चा संयोजिका सोनी श्रीवास्तव महामंत्री उर्मिला शुक्ला ज्योति सिंह सहित जनपद के सभी मंडल अध्यक्ष सेक्टर संयोजक पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष गण ग्रामवासी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस जनसभा में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button