ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मुख्य समाचारलखनऊ

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने थामा भाजपा का दामन

समाजवादी पार्टी अपनी बुनियादी नीतियों से दूर हो गई है : प्रदीप सिंह बब्बू

लखनऊ : ब्यूरो ::

विगत दिनों समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह बब्बू ने आज अपने सैकड़ो साथियों के साथ,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी, प्रदेश महामंत्री संजय राय की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर शामिल होने वालों में समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा हर्षित राजबीर,पसमांदा समाज के नेता हारून राईन और समाजवादी युवजन सभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ संदीप सिंह प्रमुख रूप से हैं।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, प्रदीप सिंह बब्बू समाजवादी पार्टी के उन नेताओं में शुमार है जिन्होंने समाजवादी पार्टी को अपने खून और पसीने आगे बढ़ने का काम किया, अखिलेश यादव से ऐसे ज़मीनी जनाधार वाले नेता निराश हो रहे हैं।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, कि प्रदीप सिंह बब्बू छात्र आंदोलन से निकले हुए योद्धा हैं। हम लोगों ने छात्र हितों को बचाने की लड़ाई साथ मिलकर लड़ी है, अब राष्ट्रवाद और सनातन को बचाने की लड़ाई भी साथ मिलकर लड़ेंगे।


प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके सुरक्षा सम्मान और स्वाभिमान को सुरक्षित रखने की गारंटी देता है ।एक आम आदमी की यह पहली जरूरत है।समाजवादी पार्टी अपनी बुनियादी नीतियों से दूर हो गई है आज का समाजवादी नौजवान निराश और हताश है।  देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों के भरोसे का नया नाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button