ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
गोंडा

हत्या की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोंडा :अशफ़ाक अहमद::

रविवार को थाना धानेपुर स्थित मौजा राजा पूरवा के अयोध्या पुरवा गांव निवासी सरफराज खान पुत्र यूसुफ 70 वर्ष को कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर घायल के घर पहुंची जहां वह अपने बिस्तर पर ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे 108 के द्वारा मुजेहना सी एच सी इलाज हेतु भेजा किंतु गंभीर घायल सरफराज को डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 133/24, धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच के दौरान पता चला की मृतक का पुत्र ही अपने पिता का हत्यारा है जिसे 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर। लिया गया। पूंछतांछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए आला कत्ल सिलिया और बट्टा जिससे कि उसने अपने पिता की हत्या की थी भी बरामद कर दिया।

पिता की हत्या के पीछे जो सच निकल कर आया वह सामाजिक ताने बाने को झकझोर कर रख देने वाला है।

रिजवान ने पुलिस को बताया की वह शादी शुदा है लेकिन वह अपने चाचा अजमतुल्लाह की लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन पिता सरफराज उसके रास्ते में आ रहे थे। बस इसी बात को लेकर रविवार की रात्रि में दोनो पिता पुत्र के बीच विवाद भी हुआ था। इसी बात से क्रोधित रिजवान ने रात्रि में ही पिता पर घर में रखे सिल बट्टे से कूंच डाला और फरार हो गया। घटना के संबंध में सरफराज की पत्नी अक्लीमुन्निशा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button