ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

शराबबंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तजा अली ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की

लखनऊ: ब्यूरो ::

शराबबंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तजा अली ने अपने कार्यालय के साथियों के साथ कहा कि 20 मई को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करें। उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वयं मतदान करें और अपने परिवार के सदस्यों तथा पड़ोसी नागरिकों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि 20 मई को अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर निर्भीक होकर मतदान करें और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि मतदाता समृद्ध भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षक हैं। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही हमारा लोकतंत्र परिष्कृत एवं समृद्ध है। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने और हमारे संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने का एक और अवसर प्रदान करता है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक मतदाता से स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों के झांसे में न आएं और चुनाव आयोग की वेबसाइट और नियमों का पूरा लाभ उठाएं और एक-दूसरे के मोबाइल के माध्यम से चुनाव आयोग की वेबसाइट से मतदाता सूची निकालकर एक-दूसरे का सहयोग करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button