ब्रेकिंग
एचडीएफसी बैंक ने 'स्माइल फाउंडेशन' के साथ मिलकर बरेली में 'परिवर्तन स्किलिंग सेंटर' शुरू किया ऑनलाइन फाइलिंग ऑफ जीएसटीएटी अपील्स में चुनौतियों के समाधान पर संवादात्मक सत्र का आयोजन इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम
गोंडामुख्य समाचार

सावन कृपाल रूहानी आश्रम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न

गोंडा।  अशफ़ाक अहमद ::

सावन कृपाल रूहानी मिशन आश्रम के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर रविवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ धनंजय श्रीकांत कोटस्थाने को संस्थान के सचिव सोनू कुमार कालानी के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में सेवाए देने के लिए संस्थान की ओर से अनुरोध किया गया था। जिसका नोडल वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा को बनाया गया था। गठित 09 लोगों की टीम ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दी। जिसमे डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा के द्वारा हड्डी रोग विभाग, डॉक्टर आशीष शुक्ला जनरल सर्जरी विभाग, डॉक्टर मिथलेश मेडिसिन विभाग, डॉक्टर काजी साकिब नाक कान गला विभाग, डॉक्टर सईद बालरोग विभाग, डॉक्टर आयुषी सरदाना नेत्र विभाग, डॉक्टर आकांक्षा मनोरोग विभाग, डॉक्टर श्रुति गुप्ता त्वचा विभाग, ने अपना योगदान आयोजित कैंप में दिया। शिविर में ईसीजी, एक्सरे, खून जांच की सुविधा मुफ्त में लोगो को उपलब्ध कराई गई। बहुत सारे लोगों ने इस आयोजित स्वास्थ्य शिविर के द्वारा उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया।

आश्रम के द्वारा हर वर्ष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में रविवार को इसका आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के लोगों ने अपना योगदान देने वाले चिकित्सकों एवम स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button