ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मनोरंजनलखनऊ

फन रिपब्लिक मॉल में शुरू हुआ फ़न का स्पोर्ट्स चैंपियन

मनोरंजन के 15 दिन फन रिपब्लिक के संग

लखनऊ : ब्यूरो::

लखनऊ का सबसे पसंदीदा शॉपिंग गंतव्य फन रिपब्लिक मॉल इस गर्मी की छुट्टियों में लखनऊवासियों के लिए कुछ खास लेकर आया है जिससे शहरवासियों का पूर्ण मनोरंजन होगा। फन रिपब्लिक मॉल ने 9 जून से 23 जून तक युवाओं एवं बच्चों के लिए फन का स्पोर्ट्स चैंपियन नामक एक फन फिल्ड एक्टिविटी का आयोजन किया है। जिसका उद्घाटन प्रियंका शैली मिश्रा.पूर्व महिला क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी..वर्तमान समय में यूपीसीए की सीनियर महिला चयन समिति की अध्यक्ष.और लखनऊ महिला विंग की अध्यक्ष ने किया।

 

फन रिपब्लिक मॉल में 9 जून से 23 जून तक प्रतिदिन अलग अलग तरह की प्रतियोगिताएं, फन एक्टिविटीज, गेम्स, क्विज जैसे कई मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। 10 से 14 जून तक भारत के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट का आयोजन होगा जिसमे स्कूल टीम, कॉलेज टीम, क्रिकेट क्लब्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके बाद 15 से 19 जून के अंतराल में बास्केटबॉल और टेबल टेनिस का आयोजन किया जाएगा, 20 एवं 21 जून को क्रमशः जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, योगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन होगा और अंत में 22 जून को बच्चों के लिए आर्ट और क्राफ्ट से सम्बंधित वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद 23 जून को प्रतियोगिताओं का समापन हो जायेगा। अधिक जानकारी आपको फन रिपब्लिक मॉल के इंस्टाग्राम पेज से मिल जाएगी जहां पर स्पोर्ट्स से संबंधित कॉन्टैक्ट भी चल रहे हैं। लखनऊ में पहली बार ऐसी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप किसी मॉल में हो रही है जिसमें इतने सारे स्पोर्ट्स एक साथ खेले जा रहे हैं।

 

फन रिपब्लिक मॉल की मार्केटिंग मैनेजर प्रीती पांडे ने इस खास मौके पर बताया कि फन का स्पोर्ट्स चैंपियन अपने आपमें एक अनोखा इवेंट है जहां पर लखनऊ के कोने कोने से आए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है जहां वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। 15 दिन यानि 9 जून से 23 जून तक फन रिपब्लिक मॉल में प्रतिदिन गेम्स, क्विज, वर्कशॉप्स, मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। अब बस लखनऊवाइट्स को फन रिपब्लिक मॉल आना है और मनोरंजन की चिंता छोड़ देनी है| स्पोर्ट्स की सभी श्रेणियों में जीतने वाले प्रथम विजेता को 5 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे साथ ही ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। ग्राहक मॉल में शॉपिंग के साथ 15 दिन में अलग अलग स्पोर्ट्स खेलने का भी लुफ्त उठा सकेंगे। फन रिपब्लिक मॉल आगे भी समय समय पर लखनऊवासियों के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button