लखनऊ
रक्तदान कर दिया इन्सानियत का पैग़ाम

लखनऊ: ब्यूरो::
14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर दारुल उलूम निदव तुल उलमा के 24 छात्रों ने ऑल इंडिया पयाम इंसानिया फोरम की ओर से बलरामपुर जिला अस्पताल में रक्तदान कर मानवता का बड़ा संदेश दिया।
और इसी मौके पर ऑल इंडिया पायामे इंसानियत फोरम के कार्यकर्ता जनाब शफीक चौधरी को और उनके साथ कुछ तलबा को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर बलरामपुरअस्पताल के डायरेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया





