ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
बहराइचशिक्षा

पुलिस लाइन में किया गया शिशु पालन गृह का उद्घाटन

बहराइच : राजकुमार::

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में शिशु पालन गृह का उद्घाटन किया गया।
जनपद में एक शिशु पालन गृह की स्थापना की गयी है जिसमें जितने भी सुख सुविधा आप एक प्राइवेट शिशु गृह में पा सकते हैं, वह यहाँ उपलब्ध हैं जो पूर्ण रुप से एयर कंडीशन्ड है। यहां पर बच्चों को ठहरने की बेहतर सुविधा है तथा पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ नियुक्त किया गया है। सभी स्थान सीसीटीवी कैमरा से अच्छादित होने के साथ साथ पुलिस लाइन परिसर के सबसे सुरक्षित स्थान पर है। जो माता पिता इस में अपने छोटे बच्चों को यहां ड्यूटी के दौरान छोड़कर जाते हैं वह एप के माध्यम से कही से भी चेक कर सकते हैं कि उनके बच्चे सकुशल है। बहुत से महिला पुलिसकर्मीयो के छोटे बच्चे है। जो अभी स्कूल जाने की उम्र में नही हैं या घर में और कोई देख- रेख करने वाला नहीं है उनको अपने साथ ड्यूटी पर ले जाने व कई महिलाएं जो डायल 112 में नियुक्त है वह 12- 12 घंटे गर्मी में अपने साथ PRV वाहन में बच्चों को लेकर जाने के लिए विवश हो रही थी इसलिए उनकी सुविधा के लिए ये प्रयोग किया है। यहाँ पर बहुत से झूले, खिलौने, लर्निंग मटेरियल है जिसमें बच्चों को मनोरंजन के साथ बिजी रखा जा सकता है बच्चों के आराम करने के लिए छोटे साइज के बेड भी उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन/पयागपुर हीरालाल कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन भुवनेश्वर सिंह, पीआरओ शिवेश शुक्ला तथा महिलाए व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button