ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊशिक्षा

ऑनलाइन स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ : ब्यूरो::

एशियन किड ठाकुरगंज और सिटी इंटरनेशनल स्कूल बालागंज ने मिलकर ऑनलाइन कहानी कहने की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया , जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने जैसे सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ, स्कॉटिश स्कूल नोएडा , लखनऊ पब्लिक स्कूल , सिटी इंटरनेशनल स्कूल लखनऊ और एशियन किड लखनऊ के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की जज श्रीमती रंजीता सचदेवा कथा वाचक और श्रीमती इति माथुर कथा वाचक ने बच्चों द्वारा प्रदर्शित की गई इस बेहतरीन कला की सराहना की और बताया कि सभी बच्चों ने बहुत ही आकर्षक तरीके से और व्यवस्थित ढंग से सभी प्रॉप्स का इस्तेमाल करके अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया , जिससे उनको विजेता का चयन करने मे मुश्किल हुई । इस कार्यक्रम की मुख्य अथिति सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की संस्थापक श्रीमती भारती गांधी मैम थी । उन्होंने सभी प्रतियोगियों को अपना आशीर्वाद दिया और इस तरह के आयोजन के लिए स्कूल की सराहना की ।

 स्कूल प्रबंधक शहाब हैदर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कहानियाँ बच्चों की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जैसा कि आजकल देखा गया है, अधिकतर एकल परिवार ही अस्तित्व में हैं। उन्हें कहानियाँ सुनाने के लिए कोई दादा-दादी नहीं हैं। कहानी कहने का चलन हमारे समाज से लगभग ख़त्म हो गया है। छोटे बच्चों में कहानियों के प्रति जन्मजात प्रेम होता है। कहानी सुनाना एक अनूठा तरीका है जो छात्रों को अपनी कल्पना और रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह उनके विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने की इच्छा को बढ़ाता है और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सुनने के कौशल को बढ़ाता है।

इसे ध्यान में रखते हुए और इस कला को पुनर्जीवित करने के लिए एशियन किड और सिटी इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों को अपने संचार और प्रस्तुति कौशल को बढ़ाने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए इस आभासी कहानी कहने की प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button