ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मुस्लिम दुनियालखनऊ

मंसूरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं व सामाजिक शख्सियत सम्मानित

पी सी एस नासिर मंसूरी और भू वैज्ञानिक आइशा नाज भी सम्मानित

लखनऊ । आरिफ ::

मंसूरी समाज के बेहतरी के लिए काम करने वाली सामाजिक तंजीम जमीअतुल मंसूर द्वारा आज लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मंसूरी समाज के मेधावी छात्र छात्राओ समेत पी सी एस बने नजीर मंसूरी और यू पी एस सी, सी जी एस ई 2024 परीक्षा में चयनित भू वैज्ञानिक आइशा नाज मंसूरी को लखनऊ के एक होटल में मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मोहनलाल गंज,लखनऊ के सांसद आर के चौधरी थे,उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी।

सम्मान समारोह में जमीअतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि इस प्रोग्राम का असल मकसद समाज को तालीम के प्रति जागरूक करना है, समाज की उन्नति तरक्की तभी संभव है कि जब हमारे बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करें हमारे समाज से भी हमारे होनहार बच्चे डॉक्टर इंजीनियर एडवोकेट आईएएस पीसीएस बन कर हमारे समाज का नाम रोशन करें। उन्हों ने समारोह में आये लोगो से अपील की वह अपने बच्चों को हर हालत में तालीम जरूर दे।
समारोह में उपस्थित नाजिर मंसूरी पी सी एस और यू पी एस सी, सी जी एस ई 2024 परीक्षा में चयनित भू वैज्ञानिक आइशा नाज मंसूरी ने अपने कामयाबी के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि वह भी किस तरह से सफलता हासिल कर सकते है।
उत्तर प्रदेश जमीअतुल मंसूर के अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह मंसूरी ने कहा कि जमीअतुल मंसूर समाज के होनहार बच्चो का हमेशा से हौसला अफजाई करता रहा है।उन्होंने दूर दूर से आये मेहमानों को शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अजीम मंसूरीजमीअतुल मंसूर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह उल्लाह मंसूरी,उपाध्यक्ष मुश्ताक मंसूरी, एफ एम खान मंसूरी ,संगठन मंत्री आजाद मंसूरी ,महामंत्री नौशाद मंसूरी ,परवेज मंसूरी ,एफ एम खान मंसूरी ,मोहम्मद रसूल मंसूरी,अल्ताफ मंसूरी,वसीम मंसूरी ,नोमान मंसूरी,वसीम मंसूरी,जाहिद मंसूरी,यूसुफ मंसूरी,इरफान मंसूरी, शौकत अली ,नाहिदा मंसूरी, डॉ कमरुद्दीन मंसूरी, शहाबुद्दीन मंसूरीआदि लोगो ने शिरकत की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button