ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मनोरंजनलखनऊ

नवाबों और तहज़ीब की सरज़मी अवध के गलियारों में ” बैड न्यूज” के सितारे

19 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है फ़िल्म , दर्शक बेसब्री से कर रहे इंतजार

लखनऊ : ब्यूरो::

धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के सहयोग से अमेज़ॅन प्राइम द्वारा प्रस्तुत, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘बैड न्यूज’ की रिलीज़ डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, फैंस और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, इसके प्रमोशन का सिलसिला भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को प्रमोट करने के लिए इसके मुख्य कलाकार विक्की कौशल और एम्मी विर्क नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क एकदम नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 जुलाई , 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म के प्रमोशन को लेकर दोनों कलाकारों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने फिल्म, अपने किरदार और इसे लेकर अपने अनुभवों के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खूब मौज-मस्ती की और एक-दूसरे के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए। विक्की कौशल ने बताया कि अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं, उनसे ‘बैड न्यूज’ काफी अलग है, क्योंकि इसमें मुझे कॉमेडी करने का मौका मिला है। हालांकि कॉमेडी करना इतना आसान नहीं होता है, लेकिन मैंने इसे स्वीकार करते हुए अपने आपको थोड़ा चेंज करने की कोशिश की है। साथ ही इसमें पहली बार मुझे एमी और तृप्ति के साथ काम करने का मौका मिला है।

वहीं, पंजाबी एक्टर एमी विर्क ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नए कॉन्सेप्ट पर बनी यह फिल्म दर्शकों को जरूर गुदगुदाएगी और पसंद आएगी। एमी ने कहा कि किसी फिल्म की कहानी ही उसे लोकप्रियता दिलाती है, इस फिल्म को भी इसकी कहानी भी हिट बनाएगी। इस फिल्म के लिए पूरी टीम ने खूब मेहनत की है।

‘बैड न्यूज’ की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो एक रेयर मेडिकल कंडीशन *हेटरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन* का शिकार हो जाती है। इस कंडीशन की वजह से उसकी कोख में पल रहा बच्चा एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग लड़कों का है। अब बच्चे का असली पिता कौन है इस सवाल पर लड़ाई शुरू होती है और डॉक्टर बताते है कि दोनों लड़के ही बच्चे के पिता हैं। इसके बाद एमी विर्क और विकी कौशल में झगड़ा शुरू हो जाता है और तृप्ति यह सोचने लगती है कि अगर चुनना ही है तो दोनों को यह साबित करना होगा कि कौन बेहतर पिता बनने के काबिल है। फिल्म तीनो कलाकारों के इर्द-गिर्द घुमती है और मज़ेदार ट्विस्ट सामने आते हैं।

 

गौरतलब है कि विक्की कौशल के ‘तौबा तौबा’ गाने में अपने डांस मूव्स से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही फिल्म का नया गाना मेरे मेहबूब मेरे सनम रिलीज किया जा चुका है, जो आपको शाहरुख खान की याद दिलाएगा। इस गाने में तीनों स्टार्स नजर आ रहे हैं। ये गाना शाहरुख की फिल्म डुप्लीकेट के गाने मेरे महबूब मेरे सनम का रिक्रिएशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button