ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
देशराजनीतिशख्सियत

सिक्यारा टनल हादसे पर लिखी पुस्तक “वो 17 दिन” पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली। ब्यूरो :

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने सिक्यारा टनल हादसे पर कुवंर राजीव रंजन सिंह लिखी पुस्तक “वो 17 दिन” पुस्तक का उत्तराखण्ड सदन, नयी दिल्ली में विमोचन किया।

 पुस्तक विमोचन कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा हादसे पर किताब लिख कर राजीव रंजन सिंह ने एक महती कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किस तरह हादसे के 11 वें दिन जब अर्गर मशीन सुरंग में फंस गई तो किसी के कुछ समझ में नही आ रहा था कि अब क्या होगा क्योंकि वो ऐसा दिन था जिस दिन मजदूर बाहर निकल सकते थे लेकिन ऐसा हुआ नही। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके बाद मैंने खुद मजदूरों से बात की तो मैंने उन्हे बताया कि अब आप लोग चार दिन में भी बाहर आ सकते है और छह दिन में भी अब ज्यादा समय लग सकता है। मेरी इस बात पर उन लोगो ने कहा कि साहब हम लोग ठीक है। आपने बात कर ली तो हमें भरोसा हो गया कि हम लोग सुरंग से बाहर निकल ही जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंदर जो हौसला और जज्बा था उससे मैं गर्व से भर गया।

 प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कुवंर राजीव रंजन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इन्होने ऐसे विषय पर किताब लिख कर एक बड़ा काम किया है। इस किताब पर तो फिल्म या ओटीटी सीरियल बनाया जाना चाहिए ताकि दुनिया भर में लोग हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के बारे में जान सकेंगे।

 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा राजस्थान के प्रवक्ता प्रताप राव, आई.सी.पी.आर.डी के सलाहकार मृणाल डोभाल, बरखा सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार सहित कई लोगो उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button