ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
गोंडा

कोलकाता डाक्टर रेप और मर्डर के विरोध में डॉक्टरो का कैंडल मार्च

गोंडा: अशफ़ाक::

कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कालेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और फिर हत्या के विरोध में मेडिकल कालेज से एक कैंडल मार्च शाम 07:00 बजे निकाला गया को गुरुनानक चौराहे पर जाकर खत्म हुआ। इस कैडल मार्च में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए ) के सेक्रेट्री डॉक्टर धनंजय कुमार राव ने शामिल होकर अपना समर्थन दिया। उनके साथ एसोसियेशन के डॉक्टर अहमर जावेद सिद्दीकी , डॉक्टर एस एन ओझा व अन्य अधिकारी वा सदस्य भी शामिल हुए। कैंडल मार्च से पहले डॉक्टर डीके राव ने कहा कि कोलकाता मेडिकल कालेज की घटना इतनी विभत्स है कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। एक डॉक्टर के साथ घटी यह घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। हम सरकार से मांग करते है की इसकी सीबीआई जांच कर अधिकतम सजा फांसी दी जाए। और डॉक्टरों की विशेष रूप से महिला डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

आई सर्जन डॉक्टर आयुषी सरदाना ने कहा कि यह घटना सम्पूर्ण देश को स्तब्ध कर देने वाली है। रेजीडेंशियल डॉक्टर संघ ऐसी किसी भी घटना का विरोध करता है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित डॉक्टर के परिवार के साथ है। हमारी मांग है कि इसकी सीबीआई जांच हो,और दोषियों को अधिकतम सजा फांसी से कम न हो।

सात बजे करीब लोग अपने हाथों में मोमबत्ती लेकर मेडिकल कालेज चिकित्सालय के मुख्य द्वार से निकले। यह कैंडल मार्च अस्पताल से निकल कर गुरुनानक चौराहे पर जाकर खत्म हुआ । इस दौरान लोग वी वांट जस्टिस ! महिला डॉक्टर के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो का नारा लगाते हुए पैदल जिला अस्पताल से से गुरुनानक चौराहे तक मार्च करते हुए पहुंचे जहां चौराहे पर जाकर यह मार्च खत्म हो गया।

इस दौरान समस्त सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ ही परमानेंट डॉक्टर्स वा चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button