ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मुख्य समाचारलखनऊ

डाबर ओडोमॉस ने लॉन्च किया सुरक्षा बंधन कैंपेन

लखनऊ :ब्यूरो::

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के खिलाफ़ शहर की लड़ाई में योगदान देते हुए डाबर की ओर से भारत के जाने-माने पर्सनल ऐप्लीकेशन मॉस्क्युटो रेपेलेन्ट ब्राण्ड ओडोमॉस ने आज सुरक्षा बंधन कैंपेन के लॉन्च की घोषणा की है। सुरक्षा के प्रतीक, रक्षाबंधन के त्योहार के उपलक्ष्य में यह कैंपेन लाया गया है। जिस तरह से बहन भाई की कलाई पर राखी बांध कर उसकी सुरक्षा की कामना करती है, ठीक उसी तरह ओडोमॉस मच्छरों से सुरक्षा देता है। इस कैंपेन के तहत ओडोमॉस ने छात्रों के बीच ओडोमॉस बैण्ड बांटे, उन्हें मच्छरों से फैलनी वाली बीमारियों और इनकी रोकथाम के बारे में जागरुक बनाया। आज यहां संत एस. राम इंटर कालेज, निकट शुक्ला चौराहा, जानकीपुरम में इस पहल के अन्तर्गत हुये जागरूकता सत्र में दिनेश कुमार, मैनेजर, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, डाबर इण्डिया लिमिटेड, कालेज की प्रधानाचार्या मिथिलेश कनौजिया, उप प्रधानाचार्य अमित बाजपेई, समाजसेवी अजय यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। इस दौरान डाबर ने बच्चों में ओडोमॉस मॉस्क्युटो रेपेलेन्ट प्रोडक्ट्स भी वितरित किए। कंपनी ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए एक सेमिनार का आयोजन भी किया। इस पहल पर संतोष जयसवाल, कैटेगरी हैड- मॉस्क्युटो रेपेलेन्ट, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘सुरक्षा बंधन कैंपेन समाज के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए डाबर ओडोमॉस के प्रयासों पर रोशनी डालता है। रक्षा बंधन के अवसर पर मच्छरों से सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाकर इस कैंपेन ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button