ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
आस्थालखनऊ

विश्व कल्याण के लिए सनातन धर्म की शरण में जाना होगा : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

देशव्यापी गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा का लखनऊ में हुआ आयोजन

लखनऊ : सम्वाददाता ::

लखनऊ में आज शंकराचार्य स्वामी  अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अगुआई में प्रदेश की राजधानी के इन्दिरा गाधी प्रतिष्ठान में धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस धर्म सभा में कई धर्म गुरुओं ने हिस्सा लिया । सभा में की गौ रक्षा के लिए संवैधानिक व्यवस्था करने एवं कानून बनाने की मांग की।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभा में कहा कि, “ हमारे देश में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है। मगर यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश में गाय की पूजा की जाती है वहां से गौ मांस का निर्यात हो रहा है। हम चाहेंगे की देश की सरकारें गौ के सम्मान में धर्म के सम्मान में गायों की हत्या पर रोक लगाए। हमारी यह यात्रा देश के अलग अलग अंचलों से होकर गुजरेगी जिसमे देश के सभी प्रमुख महंत जनमानस के साथ हिस्सा लेंगे।“

जगतगुरू परमपूज्य शकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा है कि “विश्व का कल्याण सनातन धर्म से सम्भ्व है। उन्होंने सनातन धर्म को दुनिया श्रेष्ठ धर्मों में से एक है और इस धर्म की प्रासंगिकता चिर काल तक रहेगी। भौतिकता के प्रभाव से लोग धर्म के सन्मार्ग से भटक गये है इसलिए तनाव अशांति जैसी स्थितियों से जनजीवन को गुजरना पड़ रहा है, अपराध, अनाचार चरम पर है। विश्व के कल्याण के लिए सभी को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।“

इस अवसर पर सुरेश जगजीत यादव, अजय भटेले आत्मीय शिष्य जगद गुरू शंकराचार्य, विकास सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, बजरगी पटेल, फूलचंद पटेल, सुनील वर्मा, राजनाथ वर्मा, प्रभाकर वर्मा, अजीत उपाध्याय, दिग्विजय उपाध्याय, वीरेंद्र दुबे, प्रवीण सिंह अमर आनन्द, लाल बहादुर यादव, देवेन्द्र यादव, प्रिंसिपल मनमोहन पाण्डेय मंगल दादा वीरेश वर्मा, रामराज त्रिपाठी, अजितेश राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और कई शीर्ष नौकरशाह उपस्थित थे जिन्होंने मनोयोग से परमपूज्य शंकराचार्य के प्रवचनों को आत्मसात कर अपना जीवन धन्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button