ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
कानपुर नगरमुस्लिम दुनिया

तलबा अपने जीवन को इल्म का अमली नमूना बनाएं, दौराने सफर एहतियात बरतें:मौलाना मुहम्मद सईद क़ासमी

मदरसा जामे उल उलूम जामा मस्जिद पटकापुर में छःमाही परीक्षा पूरी होने के अवसर पर इस्लाही जलसे का आयोजन

कानपुर : उस्मान क़ुरैशी:

देश की प्रसिद्ध दीनी दरसगाह मदरसा जामे उलूम जामा मस्जिद पटकापुर में जारी शैक्षिक सत्र के दौरान छःमाही परीक्षा पूरी होने के अवसर पर मोहतमिम मोहीउद्दीन खुसरू ताज की हिदायत पर तलबा के लिये इस्लाही जलसे का आयोजन हुआ। जिसमें मदरसे के शेखुल हदीस मौलाना मुहम्मद सईद क़ासमी ने तलबा को घर जाते हुए यात्रा के दौरान एहतियात बरतने, सब्र से काम लेने, घरों पर जाकर भी नमाज़ों की पाबन्दी, तिलावते कुरआन और अपने सबक़ को दोहराते रहने का एहतमाम करने, अपने मां-बाप, रिश्तेदारों, बड़ों की खिदमत करके दुआएं हासिल करने और झूठ से बचने की नसीहत करते हुए कहा कि तलबा अपने जीवन को इल्म का अमली नमूना बनाएं।

इससे पहले जलसे का आगाज़ा तिलावते कुरआन पाक से हुआ। मदरसे के तालिबे इल्म ने नात व मनक़बत का नज़राना ए अक़ीदत पेश किया। मुफ्ती मुहम्मद माज़ क़ासमी ने संचालन के कर्तव्यों को पूरा किया। इस अवसर पर मुफ्ती मुहम्मद मसरूफ क़ासमी, मुफ्ती मोइनुद्दीन क़ासमी, मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अरशद का़समी व अन्य उस्ताज़ एवं तलबा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button