ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मुस्लिम दुनियालखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की

लखनऊ:सम्वाददाता ::

ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की । इस अहम मुलाकात में ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी की ओर से देश एवं समाज में आपसी सौहार्द, शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा देश की अखंडता एवं एकता को मजबूत करने के लिए अपने उपयोगी सुझाव एवं राय साझा की गयी।
इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव डॉ० अम्मार अनीस नगरामी ने ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसायटी का परिचय प्रस्तुत किया और इसकी स्थापना के बाद से उत्कृष्ट साहित्यिक, सामाजिक और राष्ट्रीय उपलब्धियों पर एक पुस्तिका प्रस्तुत की और मुर्शिदुल उम्मत हज़रत मौलाना राबे हसनी नदवी की किताब ‘रहबरे इंसानियत’ का अंग्रेजी अनुवाद पेश किया । जिसे उन्होंने सप्रेम स्वीकार किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति और विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो० अब्बास अली मेहदी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में लगातार तीसरी बार स्थान बनाने पर मुबारकबाद दिया ।


इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी की गतिविधियों की सराहना की और सोसाइटी के पदाधिकारियों को बधाई दी और इस अवसर पर अंजुमन इस्लाह उल मुस्लिमीन के सचिव सैयद अतहर नबी एडवोकेट ने भी समसामयिक परिस्थितियों पर अपने विचार व्यक्त किये । देश और समाज के वरिष्ठ पत्रकार मसूदुल हसन सीमत अहमद ओवैस नगरामी, सलमान जहांगीर नदवी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button