ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
हरदोई

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हरदोई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर संपन्न हुई समीक्षा बैठक

हरदोई: सम्वाददाता::

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ओमप्रकाश राजभर  के आदेशानुसार जिला पंचायत सभागार हरदोई में सुभासपा की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता  सुनील अर्कवंशी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष हरदोई  राजीव अर्कवंशी द्वारा पार्टी के कई सक्रिय सदस्यों को पार्टी के पदाधिकारियों के रूप में जिम्मेदारियां दी गई,विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव राममूर्ति अर्कवंशी व प्रदेश संगठन मंत्री  मनोज अर्कवंशी रहे व मंच संचालन जिला प्रमुख महासचिव  प्रवीण अर्कवंशी(पंकज) ने की, इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी भाग लिया, बारी बारी से कई वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों वा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी,साथ ही पार्टी के चुनाव निशान #छड़ी को कैसे जन जन तक पहुंचाया जाए इन मुद्दों पर बारी बारी कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी, जिसमे महासदस्यता अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया गया,जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर विधानसभा अध्यक्षों को अपने अपने संगठन की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा साथ ही महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती मृदुभावनी अर्कवंशी का सहयोग कर अधिक से अधिक महिलाओं को भी पार्टी में जोड़कर आधी आबादी को हिस्सेदारी दिलाने की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपने को साकार करने की बात कही, जिस दौरान मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश वर्मा जी, मंत्री प्रतिनिधि धर्म सिंह अर्कवंशी जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश अर्कवंशी , जिला उपाध्यक्ष प्रवीण वर्मा ,आलोक अर्कवंशी,उज्जवल अर्कवंशी, रोहित सिंह अर्कवंशी युवा नेता नीरज अर्कवंशी, नवनीत वर्मा,कृष्ण कांत अर्कवंशी, विनोद अर्कवंशी, जय वर्मा, मोहित राठौर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button