ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊशिक्षा

लखनऊ में खुला अनोखा “पुस्तकालय”

राजधानी के कपूरथला में खुले पुस्तकालय में एक साथ पढ़ेंगे 800 बच्चे

लखनऊ। ब्यूरो ::

राजधानी में तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। स्टडी हब कहे जाने वाले कपूरथला चौराहे पर “पुस्तकालय” नामक एक लाइब्रेरी की शुरुआत हो गयी है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव के. रवीन्द्र नाइक ने किया। “पुस्तकालय” नाम की इस लाइब्रेरी के संस्थापक विशाल कुमार सिंह ने बताया कि इस लाइब्रेरी में 800 से अधिक लोगों के एक साथ बैठकर पढ़ने की व्यवस्था है। किफायती कीमतों में यह लाइब्रेरी अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को एडवांस स्तर तक की सुविधा प्रदान करती है।


संस्थापक विशाल ने इस लाइब्रेरी की स्थापना काफी शोध करने के बाद की गई है, जिससे उन्हें छात्रों की अध्ययन सामग्री के साथ उनकी मांग और जरूरतों का स्तर भी ज्ञात हुआ। लाइब्रेरी में विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें हैरी पॉटर जैसी विश्वप्रसिद्ध सीरीज भी शामिल हैं। इसके साथ फ्री वाई-फाई, फोटोग्राफी सर्विस, आरामदायक सीट, पिक एंड ड्रॉप की सुविधा व किराये पर लैपटॉप आदि की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, फ्री बेसिक स्टेशनरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा लाइब्रेरी परिसर में कैफे का प्रबंध भी किया गया है। इसमें समय-समय पर विभिन्न प्रकार की पौष्टिक खाद्य सामग्री और किफायती रेट पर शुद्ध भोजन भी प्राप्त किया जा सकता है। यह सारी सुविधाएं सिर्फ एक डिजिटल ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं।


इस अवसर पर वरिष्ठ आईएएस के. रविन्द्र नाइक के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व वीसी दिवाकर त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, संयुक्त आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल प्रदीप सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता हेमंत सिंह पुनीत सिंह व सभासद पृथ्वी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button