ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मनोरंजनमुख्य समाचार

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में “माई ज्योति चढ़ जाला” …. भजन ने दर्शको का मन मोहा

लखनऊ : सम्वाददाता::

लखनऊ आशियाना के स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में कार्यक्रमों की शुरुआत समिति अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के रंगमंच पर प्रथम संध्या पर, माई ज्योति चढ़ जाला …. भजन ने दर्शको का मन मोहा तत्पचात शबाब अली ने अरे द्वारपालो कन्हैया से पूछो प्रस्तुति देखकर भाव विभोर कर दिया। आगे इंद्रेश कुमार ने नजर के सामने जिगर के पास……., दिल है की मानता नहीं …… गीत प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

आगे इस अवसर पर सांस्कृतिक रंगमंच से सुहाना सफर और ये मौसम हंसी गाने की प्रस्तुत देकर पुरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

स्वरांजलि सांस्कृतिक संस्था मंच के निर्देशक इंजी ० दिनेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शित किया गया। जिसमे इस संस्था से जुड़े बिभिन्न गायन , नृत्य एवं भजन म्यूजिक पार्टी के कलाकारों ने अपनी कला का बहुत ही मनभावन एवं उत्कृस्ट कला का प्रदर्शन किया। गायन कला में इंजी दिनेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा श्री फैसल नसीम, श्री प्रवीण श्रीवास्तव , श्री राकेश रावत , श्री बालकृष्ण शर्मा , श्रीमती अंजू रंजन, श्रीमती प्रतिभा रानी, श्रीमती रचना खरे ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत गीतों को गाकर उपस्तिथ श्रोताओं का दिल मोह लिया। इसके अलावा नृत्य केटेगरी में कुमारी उन्नतिश्री, नैना श्रीवास्तव, लक्षिता पांडेय एवं अन्या त्रिवेदी ने भरतनाट्यम, कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। साथ ही श्री आयुष, कामरान, सुशिल ने वादन के साथ भजन गायन का भी अद्भुत कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। स्वरांजलि का आज का यह कार्यक्रम गायन, नृत्य एवं भजन गायन वादन का एक अद्भुत मिला जुला सांस्कृतिक संगम था जो अत्यंत ही आकर्षक , अद्भुत तथा बहुत खूबसूरत था।
हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव समिति के विनय दुबे,रनवीर सिंह समेत समीर शेख,हेमू चौरसिया,विवेक सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला आर जे एवं मनीष पंडित जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button