ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मनोरंजन

डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार लेकर आया है सपनों की सौगत ‘स्‍वीट ड्रीम्‍स‘!

मुंबई, : ब्यूरो ::

क्‍या हो, अगर आपके सपने किसी ऐसे कनेक्‍शन की ओर इशारा करते हों, जिसके बारे में आपने कभी सोचा ही नहींᣛ? जियो स्‍टूडियोज और मैंगो पीपुल मीडिया के साथ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार दर्शकों को एक अनूठे सफर पर ले जाने के लिये तैयार है। इस सफर का नाम है स्‍वीट ड्रीम्‍स और यह 24 जनवरी, 2025 से स्‍ट्रीम होगा। दूरदर्शी फिल्‍मकार विक्‍टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्‍म में दो अजनबियों की एक असाधारण कहानी है, जो उन्‍हें सपनों की दुनिया से जोड़ती है।
मिथिला पालकर, अमोल पराशर, मीयांग चैंग और सौरासेनी मैत्रा जैसे सितारों से सजी ‘स्‍वीट ड्रीम्‍स’ का निर्माण ज्‍योति देशपांडे, नेहा आनंद और प्रांजल खांधदिया ने किया है। दिल को छूने वाला इस फिल्‍म का साउंडट्रैक मुकुंद सूर्यवंशी, शुभम शिरुले, देव अरिजीत और आकाशदीप सेनगुप्‍ता की प्रतिभाशाली टीम ने तैयार किया है। यह साउंडट्रैक फिल्‍म के स्‍वप्निल तथा अद्भुत विषय को बेहतरीन रूप से उजागर करता है।
बढि़या तरीके से पूर्णता देता है।
‘स्‍वीट ड्रीम्‍स’ की कहानी हमारे सपनों और हकीकत के बीच की सीमा को धुंधला करती है। इसमें एक खास तरह का जादू और एक अनोखे प्‍यार की गहराई है, जो साधारण नहीं है। यह फिल्‍म ये सवाल उठाती है कि क्‍या हम सिर्फ संयोग से प्‍यार करते हैं या प्‍यार खुद हमें ढूंढ लेता है? इसका जवाब उन सपनों में मिल सकता है, जिन्‍हें हम साकार करने की चाह रखते हैं। यह 24 जनवरी, 2025 को केवल डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज होगी।
देखिये ‘स्‍वीट ड्रीम्‍स’ 24 जनवरी को सिर्फ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button