शिक्षा
टेक्नो एकेडमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 100% बोर्ड परीक्षा परिणाम हासिल किया

लखनऊ: सम्वाददाता::
इंटीग्रल विश्वविद्यालय से संबद्ध टेक्नो एकेडमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी छात्रों ने सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम के साथ परचम लहराया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में शगुन यादव ने 92% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। समान रूप से 10वीं बोर्ड परीक्षा में अनुराग रावत ने 88% के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इंटीग्रल विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो सैयद वसीम अख्तर ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों और उनके माता पिता को हृदय से बधाई दी और कहा कि
यह उपलब्धि टेक्नो एकेडमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य, छात्रों और उनके शिक्षकों के प्रतिबद्धता और मेहनत का प्रमाण है।




