भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह योगाभ्यास का आयोजन

लखनऊ : मनीष चित्रांश ::
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण,उत्तरी क्षेत्र-लखनऊ में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह Bootcamp session योगाभ्यास का आयोजन, 16 जून भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र-लखनऊ द्वारा योग बूट कैम्प के तीसरे दिन का योगाभ्यास दिनांक-16 जून को प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक कार्यालय परिसर,वसुंधारा भवन,अलीगंज में किया गया।
योग सत्र में अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष राजिंदर कुमार,उप महानिदेशक एवं राज्य इकाई: उत्तर प्रदेश प्रमुख वी.पी. गौर, उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय मिशन प्रमुख एवं IV, सभी निदेशक, कार्यालयाध्यक्ष, अन्य निदेशकगण,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस योग सत्र में कुल 70 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
योग अभ्यास सत्र का मार्गदर्शन एस.एन. भगत, उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय मिशन प्रमुख-I तथा ओम प्रकाश, निदेशक,भा.भू.स.,उत्तरी क्षेत्र द्वारा किया गया।




