ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मनोरंजन

अभिनेत्री अर्पणा मलिक की एक्टिंग और उनके डांस मूव्स को दर्शक खूब कर रहे हैं पसंद  

अभिनेत्री अर्पणा मलिक और "जे हमरा राजा जी" भोजपुरी गाना

लखनऊ  : फिल्म डेस्क ::

फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में अभिनेत्री अर्पणा मलिक एक उभरता हुआ नाम हैं। उन्होंने साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के बाद भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है कई भोजपुरी गानों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में रिलीज़ हुआ भोजपुरी गाना “जे हमरा राजा जी” में अर्पणा मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिसमें उनका अभिनय और एक्सप्रेशन काफी सराहनीय रहा है।

इस गाने को लोकप्रिय गायिका शिवानी सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, जिनकी मधुर आवाज़ ने इस गाने को और भी आकर्षक बना दिया है। गाने का म्यूजिक कैची और डांस नंबर जैसा है, जिससे यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अर्पणा मलिक की एक्टिंग और उनके डांस मूव्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

“जे हमरा राजा जी” एक रोमांटिक और मनोरंजक गीत है जो प्रेम और भावना को भोजपुरी रंग में पेश करता है। इस गाने की शूटिंग खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जिससे वीडियो को एक अलग ही चार्म मिला है। अर्पणा मलिक ने अपनी परफॉर्मेंस से यह साबित किया है कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री की एक होनहार अभिनेत्री हैं।

यह गाना यूट्यूब पर तेजी से व्यूज़ बटोर रहा है और भोजपुरिया दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button