
गोंडा। सम्वाददाता ::
पुलिस लाइन गोण्डा में प्रशिक्षण के दौरान फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से शामिल होने आया युवक गिरफ्तार कर लिया गया, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि रविवार को पुलिस लाइन गोण्डा के परिसर में चल रहे जे0टी0सी0 प्रशिक्षण के ज्वाइनिंग के संबंध में सभी कैडेट्स की व्यक्तिगत नियुक्ति पत्रावलियों का सत्यापन किया जा रहा था जिसके दौरान प्रशिक्षण में सम्मिलित एक कैडेट शुभम सिंह जलालपुर घई जनपद रायबरेली द्वारा प्रस्तुत नियुक्ति पत्र फ़र्ज़ी पाया गया । जिसके विरूद्ध JTC प्रभारी ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया गया।




