लॉ व्हील्स लीगल सर्विसेज की मुंबई शाखा का शुभारंभ

मुंबई : ब्यूरो ::
लॉ व्हील्स लीगल सर्विसेज की घाटकोपर, मुंबई शाखा का उद्घाटन समारोह 22 जून को अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर को सफल बनाने में कई विशिष्ट व्यक्तियों और सैकड़ों गणमान्य लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया, जिनके प्रति संस्था ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

समारोह में प्रमुख अतिथियों में एस एल महात्रे , वरिष्ठ अधिवक्ता, बॉम्बे उच्च न्यायालय; जनाब शहाबुद्दीन खान, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कमेटी, महाराष्ट्र; हाफिज निजामुद्दीन खान, पुणे; हाजी हम्जा खान; जनाब अनवर खान, मोनार्च इंटीरियर; इमाम कारी इजहार साहब; कारी अनस, जामा मस्जिद, चिराग नगर; हाजी मोबीन सेठ, मटाईश बेकरी; गुलाम अब्बास खान, असिस्टेंट डायरेक्टर, बॉलीवुड; श्रीमती शहाना शेख, राष्ट्रीय महासचिव, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग; याकूब पठान, अनुशक्ति नगर अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग; और योगेश मणियार, पत्रकार, घाटकोपर शामिल थे।

इनके अलावा विजय सोनवणे, S. Z. H. रिजवी, श्रीमती मीना मिश्रा, संजय पटेल, और विवेक कुमार पांडेय जैसे अधिवक्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर लॉ व्हील्स लीगल सर्विसेज के संस्थापक अधिवक्ता नूरैन हुसैन खान ने कहा, “यह उद्घाटन न केवल हमारी संस्था के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि समाज में न्याय और कानूनी सहायता को सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आप सभी के सहयोग और समर्थन के बिना यह संभव नहीं हो पाता।”उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी व्यक्तियों, जिनके नाम उल्लेखित नहीं हो सके, उनके प्रति भी अधिवक्ता नूरैन हुसैन खान ने क्षमा मांगते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आपका कीमती समय और सहभागिता हमारे लिए अमूल्य है।”लॉ व्हील्स लीगल सर्विसेज का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को किफायती और विश्वसनीय कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। यह शाखा घाटकोपर और आसपास के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता और सहायता को बढ़ावा देगी।





