ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
वाराणसी

गंगा के मीर घाट पर एनडीआरएफ ने बचाई मासूम की जान

वाराणसी  : सम्वाददाता::

गंगा की पावन धाराओं पर सुरक्षा का प्रहरी बनकर तैनात 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम, उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में वाराणसी के विभिन्न घाटों पर नियमित रूप से पिकेट ड्यूटी एवं जलगश्ती के माध्यम से जनसुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कटिबद्ध है।

 

इसी क्रम में आज, मीर घाट पर तैनात टीम ने साहस और सतर्कता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रातः स्नान करते समय आयु कुमार नामक एक 7 वर्षीय बालक, निवासी राजीपुरम, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घटना को देख पिकेट ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ के सतर्क एवं प्रशिक्षित जवानों ने पलभर की देरी किए बिना त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह केवल एक जीवन की रक्षा नहीं थी, बल्कि मानवता, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की एक मिसाल थी।

11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम गंगा घाटों पर चौबीसों घंटे सतर्कता, अनुशासन और समर्पण के साथ तैनात रहती है, जो हर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर और सक्षम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button