ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
शख्सियत

सद्भावना दिवस के रूप में मना बाबू बनारसी दास जी की जयन्ती

पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास जी की 113 वीं जयंती मनायी गयी

 बी.बी.डी. ग्रुप के प्रेसीडेंट विराज सागर दास ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबू जी के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

लखनऊ । सम्वाददाता ::
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास जी की 113 वीं जयंती आज राजधानी के 55, पुराना किला में डा0 अखिलेश दास फाउंडेशन के तत्वावधान में बाबू बनारसी दास जी के परिजनों, समर्थकों व उनके अनुयायियों की मौजूदगी में मनाया गया। इस अवसर पर बाबू जी के सुपुत्र व अधिशासी निदेशक बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप आर0के0 अग्रवाल, बाबू जी के सुपौत्र व बीबीडी गु्रप एवं डाॅ0 अखिलेश दास फाउण्डेशन के प्रेसीडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन व यू0पी0 ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री विराज सागर दास ने बाबू बनारसी दास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीबीडी गु्रप के प्रेसीडेंट विराज सागर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जनकल्याण के लिए जो कार्य किये वह आज भी हमारे समाज में याद किये जा रहे हैं। उनका मानना था कि जनसेवा ही मानव का धर्म है। उनके द्वारा जो मूल्य और आदर्श स्थापित किये गये, उन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर आर0के0 अग्रवाल ने बाबू बनारसी दास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्वश्री अरूण गुप्ता, कैलाश पांडेय, अशोक सिंह, डा0 रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, सुशील दुबे, श्रीमती वंदना राज अवस्थी, प्रिया गुप्ता, डा0 पी.एस जायसवाल, कमल बाल्मीकि, महेश राठौर, शान बख्शी, अतीक अंसारी, हसन आब्दी, वसीम खान, सुनील यादव, ऋषभ गुप्ता, चै0 वीर सिंह, नवीन बाबा रस्तोगी, अनिल अवस्थी, नृपेन्द्र सिंह, आयुष बाल्मीकि, सी0पी0 गोयल आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर बाबू जी को नमन किया और बाबू जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बीबीडी परिवार के सभी सदस्यों ने बाबू बनारसी दास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button