ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
व्यापारशिक्षा

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति का नया अध्याय, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और मुख्यमंत्री युवा मिशन के बीच साझेदारी

लखनऊ : सम्वाददाता::

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित “मुख्यमंत्री युवा कॉन्क्लेव और एक्सपो 2025” में, यूनिवर्सिटी के इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री युवा मिशन – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर दस्तखत किए।
इस समझौता ज्ञापन को (MoU) डॉ. सैयद नदीम अख्तर, प्रो-चांसलर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने मंच पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्राप्त किया। यह इंटीग्रल विश्विद्यालय के लिए एक गौरवशाली क्षण था, जो सिद्ध करता है कि यूनिवर्सिटी अब सिर्फ पढ़ाई-लिखाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को सफल उद्यमी बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।


इस समझौते के तहत इंटीग्रल यूनिवर्सिटी अब स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप, स्वरोजगार और नए बिजनेस आइडियाज पर काम करेगी, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन सकें।
कार्यक्रम की खास बात रही यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा तूबा सिद्दीकी, जिनका स्टार्टअप सॉइल कॉन्सेप्ट (इको-फ्रेंडली होम और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स) इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन से शुरू हुआ और आज राज्य की सीएम युवा उद्यमी योजना की मदद से तरक्की कर रहा है। उन्होंने अपने अनुभव मंच पर साझा किए और कई युवाओं को प्रेरणा दी।
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का मजबूत मंच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button