ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
स्वास्थ्य

आई-कैन (I-CAN) पहल के अंतर्गत इंटीग्रल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत

इंटीग्रल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च, लखनऊ द्वारा चलाई जा रही I-CAN (Integral Community Awareness Network) पहल के अंतर्गत ग्राम महमूदपुर में प्रथम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर  तिमाही में प्रस्तावित 18 शिविरों की श्रृंखला की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, जागरूकता और समय पर रेफरल सुनिश्चित करना है।
इस पहल का नेतृत्व सैयद फौज़ान अख़्तर (कार्यकारी निदेशक, IIMSR) के सशक्त मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया, जिनमें मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग एवं अन्य विभागों के चिकित्सक शामिल थे। शिविर में निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की गईं:
• निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श
• सामान्य स्वास्थ्य जांच (बीपी, शुगर आदि)
• रोग की प्रारंभिक पहचान और रेफरल
• आवश्यक दवाओं का वितरण
इस शिविर में 55 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिसमें गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग एवं गंभीर रोगी शामिल थे। यह शिविर न केवल तत्काल चिकित्सा सहायता का माध्यम बना, बल्कि I-CAN पहल के माध्यम से सामुदायिक सेवा, जनस्वास्थ्य संवर्धन और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा निर्देशित सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सैयद बेलाल हसन (मेडिकल सुपरिटेंडेंट, इंटीग्रल हॉस्पिटल) द्वारा किया गया। आने वाले महीनों में इसी मॉडल पर अन्य 48 गाँवों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

संपर्क-
मो० ज़ुबैर खान,
मीडिया कोर्डिनेटर,
मो०. 9935559490

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button