ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
वाराणसी

एनडीआरएफ ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाकर सेवा, समर्पण और साहस का दिया परिचय

वाराणसी : सम्वाददाता::

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और खतरे के निशान को पार कर जाने के कारण वाराणसी के अनेक रिहायशी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसी विकट परिस्थिति में,

उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के सशक्त नेतृत्व और कुशल दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ की टीमें दिन-रात मानवता की सेवा में जुटी हैं, और आशा तथा विश्वास की किरण बनकर कार्य कर रही हैं।

 

एनडीआरएफ के जांबाज कर्मी बाढ़ में फंसे वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांग व्यक्तियों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ सुरक्षित स्थानों तक पहुँचा रहे हैं।

आज एक बार फिर एनडीआरएफ के साहस, सतर्कता और मानवीय संवेदना की एक अद्वितीय मिसाल देखने को मिली, जब बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों — पुराना पुल चौकी, नक्खी घाट, छोटा नाला पुलिया, सारनाथ, पंचकोसी और नगवा — में लोगों ने अपने घरों की छतों पर रात भर शरण ली हुई थी। पानी घरों के अंदर तक भर गया था और लोग सहायता की प्रतीक्षा में थे।

 

एनडीआरएफ के कर्मियों ने बिना समय गंवाए अत्यंत दक्षता और त्वरित निर्णय क्षमता के साथ सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।

 

एनडीआरएफ की यह सेवा भावना, संकट में फंसे नागरिकों के लिए एक संजीवनी साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button