ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

पीएनबी ने सीएसआर पहल के तहत उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए ₹1 करोड़ का योगदान दिया

लखनऊ : सम्वाददाता ::

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक,पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में धराली एवं हर्षिल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ₹1 करोड़ की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर अतिरिक्त सचिव श्री मनमोहन मैनाली और देहरादून अंचल के अंचल प्रमुख श्री अनुपम भी उपस्थित थे, जिन्होंने संकट के समय में पहाड़ी क्षेत्र के संघर्षरत लोगों के साथ खड़े रहने की बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह निर्णय उत्तराखंड के जनसामान्य के साथ पीएनबी के गहरे संबंधों को दर्शाता है और 5 अगस्त, 2025 को राज्य में हुई मूसलाधार वर्षा तथा जलवायु उथल-पुथल के प्रति हृदय की संवेदना स्वरूप आया है। उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से धराली गांव में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई थी, जिससे स्थानीय समुदायों को अत्यंत परेशानी हुई है। इस आपदा के परिणामस्वरूप जान-माल को बेहद क्षति पहुंची, जिससे परिवार संकट में आ गए और उन्हें तत्काल सहयोग की आवश्यकता थी।
अशोक चंद्र, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने कहा कि, “हमारी संवेदनाएं उत्तराखंड के उन लोगों के साथ है जो असाधारण साहस और जुझारूपन के साथ इस कठिन समय का सामना कर रहे हैं। दुख और चुनौती के इस क्षण में, पीएनबी संकट से प्रभावित हर परिवार, हर समुदाय और हर व्यक्ति के साथ खड़ा है। हमारा सहयोग केवल वित्तीय सहयोग से कहीं अधिक : एकजुटता और करुणा का एक आत्मिक संकल्प है। हम सब मिलकर उठेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और पहले से कहीं अधिक सशक्त होकर उभरेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button