ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
शख्सियत

लखनऊ के युवाओं के लिए अंतरिक्ष कार्यशाला कराएंगे, शुभांशु शुक्ला होंगे प्रेरणास्रोत: कांग्रेस नेता मुकेश सिंह चौहान

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला लखनऊ का गौरव, हमें उन पर गर्व है - मुकेश सिंह चौहान, पार्षद, कांग्रेस नेता

लखनऊ। सम्वाददाता::

लखनऊ के युवाओं को अंतरिक्ष के रहस्यों से जोड़ने के लिए जल्द ही एक बड़ी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कांग्रेस नेता और पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में कोशिश होगी कि अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाए।

पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके चौहान ने हाल ही में शुभांशु शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुक्ला न केवल लखनऊ बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान चौहान ने अनुरोध किया कि लखनऊ के छात्रों को भी अंतरिक्ष कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। जवाब में शुक्ला ने सहयोग का आश्वासन दिया।

चौहान ने बताया कि कार्यशाला पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आयोजित होगी। इसमें छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जुड़े अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “शुभांशु शुक्ला लखनऊ का गौरव हैं। उनकी अंतरिक्ष यात्रा से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और अधिक से अधिक छात्र अंतरिक्ष विज्ञान की ओर आकर्षित होंगे।”

लखनऊ के इस बेटे की उपलब्धि पर पूरे शहर में गर्व की भावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युवाओं को समय रहते ऐसे अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो आने वाले वर्षों में भारत अंतरिक्ष अनुसंधान में और बड़ी छलांग लगा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button