ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
देश

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

नई दिल्ली। सम्वाददाता::

 “तेजस्वी किसान मार्ट” की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार, बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु चतुर्वेदी द्वारा किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एस. के. सिंह (Erde Agro Pvt. Ltd.) और मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश पांडेय (Tejasvi Kisan Mart) उपस्थित रहे।

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग को मजबूत करना, किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना तथा स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने इन विषयों पर गहराई से चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।

मीटिंग में शामिल एफपीओ प्रतिनिधि मीटिंग में गुजरात से महेश भाई, महाराष्ट्र से सुमित कावले, बंगाल से भोलानाथ महतो, मध्य प्रदेश से राम सेवक कुशवाहा, आकाश पटेल, राम सिंह, केरल से अनूप रमन, राजस्थान से लक्मण राम, हरविंदर सिंह, तेलंगाना से एन. शंकरैया, उत्तर प्रदेश से सभा लाल पटेल, अखिलेश शुक्ल, त्रिलोकी नाथ, राम कृष्णा, नेम सिंह, बिहार से रंजन कुमार आदि ने चर्चा में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने मिलकर किसानों के हित में सहयोग बढ़ाने और व्यापार के नए रास्ते खोजने पर बल दिया।

 एस. के. सिंह ने कृषि व्यापार में नवाचार और निवेश के अवसरों पर विचार रखते हुए कहा कि किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की आवश्यकता है, जबकि प्रकाश पांडेय ने किसानों को स्थानीय स्तर पर संगठित कर आपसी व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देने पर बल दिया।

कार्यक्रम में शामिल प्रतिनिधियों ने यह भी स्वीकार किया कि तकनीकी साधनों, डिजिटल प्लेटफार्मों और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से किसानों को बेहतर मूल्य और अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। सेमिनार में विभिन्न राज्यों से आए एफपीओ प्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग को और सशक्त बनाने के लिए कई प्रस्ताव भी रखे।

तेजस्वी किसान मार्ट का विस्तार मीटिंग में उत्तर प्रदेश में “तेजस्वी किसान मार्ट” के उद्घाटन को लेकर भी चर्चा की गई। सभी ने इसे किसानों की पहुंच और व्यापार के लिए एक नया अवसर बताते हुए समर्थन किया।

“तेजस्वी किसान मार्ट” की टीम ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल किसानों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंत में सभी ने मिलकर किसानों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम किसान समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है और आने वाले समय में एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button