ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

एलाईड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने मनाया राष्ट्रीय पोषण माह

लखनऊ : सम्वाददाता::

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के एलाईड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेज संकाय के अन्तर्गत न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स विभाग में राष्ट्रीय पोषण माह (12 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025) अतिरिक्त प्रो- चान्सलर सैयद फौजान अख्तर के दिशा निर्देश में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एलाईड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेज संकाय के डायरेक्टर प्रो. डा. अशफाक खान के द्वारा 15 सितंबर को किया गया इस एक माह के कार्यक्रम में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिये गये पाँच थीम पर विभाग के छात्र छात्राओं ने अलग अलग एक्टिविटी किया – पहली थीम *मोटापे की समस्या से निपटने के लिए चीनी, नमक और तेल का सेवन कम करना* – जिसमे छात्र छात्राओं के द्वारा कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया दूसरी थीम *एक पेड़ माँ के नाम* – जिसमे एलाईड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेज संकाय के विभागाध्यक्ष मोजाहिदुल इस्लाम ने छात्र छात्राओं को जानकारी दी कि एक पेड़ माँ के नाम लगाकर आनेवाली पिढ़ियों को हराभरा, स्वच्छ और खुबसुरत भारत दे सकते हैं और लगभग 50 औषधीय पेड़ विभाग द्वारा संकाय में लगाया गया।

तीसरी थीम *पोषण भी पढ़ाई भी* थीम के अनुसार विभाग द्वारा मिश्रपुर गाँव के प्राइमरी स्कूल में न्यूट्रिशन एण्ड डाइटेटिक्स के छात्र छात्राओं ने स्वास्थ खान पान के साथ अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखे नुक्कड़ नाटक के द्वारा स्कूल के बच्चों को समझाया चौथी थीम *शिशु और छोटे बच्चों को खिलाने की प्रथाएँ* – इंटीग्रल हॉस्पिटल के ओ पी डी में मरीजों को जानकारी दी गई पांचवी थीम *मेन स्टट्रीमीगं* थीम के अनुसार एलाईड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेज संकाय के डायरेक्टर प्रो. डा. अशफाक खान ने फैकल्टी सभी सदस्यों को जानकारी दी कि पुरषों को भी स्वस्थ्य आहार की अच्छी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि बाहर की दुनिया जीतने के लिए, पहले अपने शरीर को जीतना होगा। इसकी शुरुआत पोषण से होती है। इसके अलावा न्यूट्रिशन एण्ड डाइटेटिक्स विभाग ने कम्युनिटी मेडिसीन एवं पोषण धारा एसोसिएशन के साथ मिलकर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सेन्ट्रल आॉडिटोरियम में *युवाओं के लिए पोषण – मिथक और तथ्य* पर पैनल चर्चा हुयी और राष्ट्रीय पोषण माह का समापन एक वर्कशॉप के साथ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ओपन डोर की फाउन्डर / डायरेक्टर श्रीमती नीरा कथूरिया ने *आर्ट थेरेपी* द्वारा तनाव को कैसे दूर किया जा सकता है जानकारी दी। इस एक महिने के कार्यक्रम के अन्तिम दिन संकाय प्रभारी सरिता ईराज ने कहा कि संतुलित आहार मानव विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अच्छा खाना, अच्छा जीवन! एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए पौष्टिक जीवन ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि विभाग के छात्र छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जानकारियां प्राप्त करीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स विभाग की प्राध्यापिका कल्पना सिंह एवं संकाय के सभी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा है। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया जिसमें एलाईड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेज संकाय के विभागाध्यक्ष श्री मोजाहिदुल इस्लाम, संकाय के अलग-अलग विभाग के सभी प्रभारीगण श्री एन. एन. चतुर्वेदी, डा. मुस्तफा खान,  इमरान हुसैन, सुश्री नम्रता सिंह,  फय्याज़ खान एवं संकाय के सभी सहायक प्राध्यापक- प्राध्यापिका मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button