ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
गोंडा

साइबर अपराध : चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर नव जागरण अभियान में किया गया जागरूक

गोंडा । सम्वाददाता ::

नव जागरण अभियान के तहत नगर पंचायत धानेपुर के
माता बदल मिश्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में “साइबर अपराध : चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि एल बी एस डिग्री कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेशर डॉ शैलेंद्र नाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि हरिनारायण शुक्ल, एवं अभियान संयोजक हाई कोर्ट अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि डिजिटल युग ने जहाँ अपार संभावनाएँ दी हैं, वहीं साइबर अपराध इसकी सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बैंकिंग फ्रॉड, फेक प्रोफाइल, डाटा चोरी, ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए तकनीकी दक्षता और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को डिजिटल सतर्कता अपनानी चाहिए —
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें,
• OTP या बैंक विवरण किसी को न बताएं,
• और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम के संयोजक एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा ने कहा कि वकालत के साथ-साथ समाज में जागरूकता लाना भी उनका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि नव जागरण अभियान के माध्यम से वे दबे, पिछड़े और शोषित वर्गों के बीच जाकर समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिससे आमजन में डिजिटल सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजगता बढ़े।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शैलेन्द्र नाथ मिश्र एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री खेमराज मिश्र द्वारा कक्षा 10 व 11 में उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।
अंत में श्री गणेश नाथ मिश्रा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “डिजिटल विकास तभी सार्थक है जब उसकी सुरक्षा भी उतनी ही मजबूत हो।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button