ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
अयोध्या

ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग इण्टीट्यूट में परिवहन आयुक्त ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सभी जनपदों में मानक अनुरूप लिये जाये ड्राइविंग टेस्ट: परिवहन आयुक्त

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वाहन चालकों के प्रशिक्षण एवं दक्ष चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त हो, के उद्देश्य से प्रदेश के कई जनपदो में ड्राइविंग ट्रेनिग एण्ड टेस्टिंग इण्टीट्यूट (डीटीटीआई) स्थापित किये गये हैं जिसमें अयोध्या डीटीटीआई भी एक है।

 

अयोध्या: सम्वाददाता::

दिनांक 12 नवंबर, 2025 को मथुरा, अयोध्या एवं वाराणसी के परिवहन विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन आयुक्त महोदया श्रीमती किंजल सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह के नेतृत्व में किया गया। परिवहन आयुक्त महोदया द्वारा शासन की सभी योजनाओं को जनहित में सफलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से क्रियान्यवित करने हेतु प्रेरित किया एवं डीटीटीआई का निरीक्षण कर ड्राइविंग टेस्ट आटोमेटेड टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट लिये जाने की प्रक्रिया और तत्पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये जाने के फ्लो को समझा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की व अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिये।

सर्वप्रथम आरटीओ सुश्री ऋतु सिंह द्वारा परिवहन आयुक्त महोदया को मोमेंटो व पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आरटीओ ने सबका स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा एवं ड्राइविंग ट्रेनिंग इण्टीट्यूट की प्रणाली में सभी अधिकारियों व कर्मचारियो को भली-भाँति परिचित कराने के उद्देश्य एवं अयोध्या में संचालित किये जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों, जागरुकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आटोमेटेड सेंसर के माध्यम से टेस्टिंग ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट लेने की प्रक्रिया के बारें में जनता में पर्याप्त जागरूकता फैलाने, उनका आत्मविश्वास बढाने के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया व आवेदकों द्वारा भरे जाने वाले आवेदन पत्रों में सड़ी ई-मेल, मोबाइल नंबर की आवश्यकता पर बल दिया व जल परिवहन की भी जानकारी दी। उनके द्वारा सिम्युलेटर आदि पर प्रक्रिया विस्तार से बताते हुए शासन एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्य करने को कहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अयोध्या, मथुरा व वाराणसी के अधिकारियों व कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया

उल्लेखनीय है कि ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक मे सर्पेण्टाइन पाथ, चढ़ाई, ढलान, एच शेप पार्किंग, पैरलर पार्किंग, 8 के आकार में एलएमवी व एचएमवी के मार्क पर किस प्रकार वाहन परीक्षण किया जाना है, पास-फेल के मानक पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

मारुति सुजुकी के डीजीएम श्री आलोक मलिक द्वारा पावर प्वाइण्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से तकनीकी बारीकियाँ बतायी गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह, आरटीओ प्रवर्तन वी.पी. सिंह, एआरटीओ-  आर.पी.सिंह, एआरटीओ सुश्री नीतू सिंह, एआरटीओ  मनोज वर्मा, मोटरयान निरीक्षक- राजीव कुमार, नरेश कुमार व प्रमेन्द्र कुमार संतप्त एवं आलोक मलिक व तीनो जनपदों के कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button