लखनऊ
क्रिएटिव विमेन्स अवॉर्ड 2025 में डॉ. अलवीना फ़ारूक़ी सम्मानित

लखनऊ : सम्वाददाता::
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के बायोइंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अलवीना फ़ारूक़ी को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए क्रिएटिव विमेन्स अवॉर्ड शो 2025 में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ख़ानम आर्ट गैलरी, प्रयागराज द्वारा किया गया।

अवॉर्ड समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री एवं पूर्व मेयर, प्रयागराज, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई दी और अकादमिक जगत तथा समाज में महिलाओं के योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. फ़ारूक़ी की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रभावशाली शोध कार्य छात्र-छात्राओं और शोधकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।




