
लखनऊ: संवाद सूत्र::
इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन (ISF), इंटीग्रल यूनिवर्सिटी द्वारा “भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर एक ऑनलाइन विशेष संवाद सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Konnect, Institution’s Innovation Council (IIC), भारत सरकार, तथा StartInUP, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से तथा Embassy of India-Seoul के विशेष समर्थन से आयोजित किया गया।
डॉ. निदा फातिमा, अतिरिक्त प्रो-चांसलर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी एवं कार्यकारी निदेशक, ISF, ने संक्षेप में ISF और विश्वविद्यालय की दृष्टि, पहलों तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावास में वरिष्ठ आईएफएस एवं काउंसलर/हेड ऑफ चांसरी सुश्री अनन्या अग्रवाल ने कोरियाई समाज की सोच एवं दृष्टिकोण पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए, प्रचलित भ्रांतियों को स्पष्ट किया तथा उभरते द्विपक्षीय अवसरों पर प्रकाश डाला। Konnect के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. रवि शंकर ने दक्षिण कोरिया में अपनी उद्यमशील यात्रा के अनुभव साझा करते हुए प्रमुख चुनौतियों तथा एक समरूप समाज में क्रॉस-बॉर्डर उद्यम स्थापित करने की प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की।
इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को दक्षिण कोरिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम, अंतरराष्ट्रीय विस्तार के मार्ग, सरकारी नीतियों, इनक्यूबेशन सहयोग तथा द्विपक्षीय सहयोग मॉडलों की व्यापक समझ प्राप्त हुई। इस इंटरैक्टिव कार्यक्रम में स्टार्टअप्स, विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सत्र में उपस्थित सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।




