ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
अम्बेडकर नगर

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज खुलेंगे मदरसे।

बच्चे करेंगे पढ़ाई, शिक्षक भी करेंगे शिक्षण कार्य

शाहजहांपुर, फूल मियां।
सुप्रीम कोर्ट से मदरसा संचालकों को राहत मिलने के बाद अब 15 अप्रैल से यूपी में सभी मदरसे फिर से खुल जाएंगे। पहले की तरह ही मदरसों में बच्चे पढ़ाई करेंगे। शिक्षक भी पहले को भांति अपना शिक्षण कार्य करेंगे। मदरसे खुलने से सभी मदरसा संचालकों और शिक्षको के मायूस चेहरे एक बार फिर से खिल उठे है।
बता दे एक फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के एक्ट को असंवैधानिक करार दिया था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने मदरसों में पढ़ रहे बच्चो को परिषदीय विद्यालयों में समायोजित करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले से मदरसा संचालकों में खलबली मच गई थी।
जिसके बाद मदरसा संचालकों और शिक्षको ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। जिसके बाद संचालकों और शिक्षको को थोड़ी राहत मिली। जिसके बाद उनमें उम्मीद जग गई कि न तो बच्चो का भविष्य खतरे में पड़ेगा और न ही उन्हें कही और अपनी रोजी रोटी की जुगाड़ करनी पड़ेगी। अब 15 अप्रैल सोमवार से एक बार फिर से यूपी के सभी मदरसे पहले को तरह खुलेंगे और बच्चे उसी में पढ़ाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button