ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
आगरा

शादी को आसान बनाने एवं मस्जिद में निकाह कराने को लेकर मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी का जन-अंदोलन जारी : अहमद राजा, ख़ालिद इस्लाम 

लखनऊ : ब्यूरो :  मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से शादी को आसान बनाने एवं मस्जिद में निकाह कराने को लेकर पिछले पाँच वर्षो से चलाये जा रहे हैं अभियान ने रंग लाना शुरू कर दिया है ।सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के चेयरमैन जनाब ख़ालिद इस्लाम एवं सेक्रेट्री जनाब मुर्तज़ा अली ने संयुक्त रूप से बताया कि मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की कोशिश है कि शादी को आसान बनाने हेतु मस्जिद में सादगी के साथ निकाह कराया जाये सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी लखनऊ के तत्वावधान में पूरी टीम द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है जिसका परिणाम यह हुआ कि बड़ी तादाद में लोग मस्जिद में निकाह कर रहे हैं । जनाब मुर्तज़ा अली ने बताया कि इस बार मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से कराये जा रहे सामूहिक निकाह में छः जोड़ो मंतशा पुत्री रईस अहमद निवासी खदरा,शहबाज़ पुत्र सईद अहमद निवासी कैम्पल रोड, सानिया पुत्री लियाकत अली निवासी सआदत गंज,आफ़ताब पुत्र मुख़्तार अहमद निवासी भवानी गंज, रुखसार पुत्री शारिक़ निवासी मोअज़्ज़म नगर, मुहम्मद शावेज़ पुत्र शाकिर निवासी आदर्श नगर ,फ़रहीन पुत्री मुहम्मद इलियास निवासी मंसूर नगर, मुहम्मद अमजद सिद्दीक़ी पुत्र मुहम्मद सरवर निवासी मानक नगर, समरीन पुत्री मुहम्मद युनुस निवासी मेहदी गंज, मुहम्मद सैफ़ पुत्र मुहम्मद शफ़ीक निवासी खाला बाज़ार, ज़ेबा बानो पुत्री शाकिर अली निवासी रसूल पुर, जावेद पुत्र बबलू निवासी शेख़ पुर बुलंदा जालौन का निकाह जामा मस्जिद मुन्शी पुलिया इंदिरा नगर लखनऊ में किया गया जिसमें दुल्हन को दस हज़ार रूपया नक़द एवं गृहस्थी का सारा सामान देकर ज़िन्दगी की नयी शुरुआत करने में सहायता की गयी ,ज़ोहर की नमाज़ के बाद सभी का निकाह मौलाना सालेह ने पढ़ाया ।

           इससे पूर्व शेख़ अफ़ज़ाल अहमद ,इंजीनियर अयाज़ अहमद, मुहम्मद आमिर खान, अनवर सिद्दीक़ी, डाक्टर अख़्तर सिद्दीक़ी, ज़ाहिद रज़ा,बशीर खान, मुहम्मद इमरान खान, हाफिज़ नसीबुद्दीन, फ़हद ,हाफिज़ मुहम्मद सुफ़ियान ने दुल्हा-दुल्हन व उनके परिवार को गुलाब की कली देकर स्वागत किया । महिलाओं की सारी व्यवस्था हलीमा अज़ीम के कुशल नेतृत्व में की गयीं ।निकाह के बाद मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी के सदर जनाब क़ाज़ी अहमद रज़ा साहब ने मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से किये जा रहे फ़लाही कामों की विस्तार सेचर्चा की ।निकाह में शिरकत करने वाले अतिथियों में नायब सदर जनाब साबिर ख़ान, मुस्तक़ीम अहमद सिद्दीक़ी, एफ़ एम सिद्दीक़ी, इंजीनियर इकराम अहमद, हबीबउल्लाह अंसारी, मुहम्मद ख़ालिद, तौसीफ़ खान,महफ़ूज़ अहमद, नोमान अहमद, अतीक़ अहमद सिद्दीक़ी, क़ुद्दूस अंसारी आदि संभ्रांत एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने शिरक़त की .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button