ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
क्राइमगोंडा

जिले का मोस्ट वांटेड अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

भारी मात्रा में जेवर गहने नकदी बरामद

कई घटनाओं का पुलिस खुलासा करने में हुई सफल

गोंडा। अशफ़ाक ::

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में जेवर गहने और नकदी बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अंतर्जनपदीय चोर है। जिसके खिलाफ कई जिलों में मुकदमा पंजीकृत है और वह मोस्ट वांटेड था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी कर कई घटनाओं के अनावरण में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण वा क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा 0512/2024,0509/2024,0271/2024, के क्रम में अभियुक्त नौरंगी चौहान रानीपुरवा जनपद बहराइच को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई 18 जोड़ी पायल, 7 जोड़ी बिछुआ,1चांदी सिक्का,1 चांदी सुपाड़ी, 2चांदी मछली,4 सोने की अंगूठी,3 जोड़ी सोने के वाले,1 अदद नथुनी, 2 अदद।मंगलसूत्र,1 झुमकी,2 टॉप्स के साथ ही 1,83,500 रुपए नकद बरामद किया है।
पुलिस की इस कार्यवाही में गिरफ्तार करता टीम में उप. नि. उदित कुमार वर्मा, रजनीश दिवेदी, राकेश कुमार, हे.कांस्ट. मनोज यादव, चंद्र शेखर, गोविंद कुमार, दीपक कुमार, राहुल पाल, विजय सिंह शामिल रहे।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बहराइच जनपद में 08 मुकदमे और जनपद गोंडा में दो।मुकदमे पंजीकृत थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button