ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊस्वास्थ्य

निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के कार्य से संतुष्ट दिखे , मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी

मेडिकल कालेज की मान्यता को लेकर प्रिंसिपल को किया आश्वस्त

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के मॉडल का भी किया अवलोकन

 

गोंडा। अशफ़ाक::

अपने तय कार्यक्रम के समयानुसार प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10 :30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे जहां जलपान के पश्चात करीब 10:40 बजे देवीपाटन मंडल के समस्त जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। यह भेंट वार्ता एक घंटे तक चली। इसके पश्चात वे आयुक्त सभागार पहुंचे जहां मंडलीय अधिकारियों के साथ वे विकास कार्यों एवम कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा बहराइच श्रावस्ती बलरामपुर के समस्त अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवम कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेते हुए उन्हें दिशा निर्देश जारी किया। 12:55 पर वे वापस सर्किट हाउस प्रस्थान कर गए जहां थोड़ा विश्राम के पश्चात वे सर्किट हाउस से 01:25 पर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण का बारीकी से उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य, कार्यालय ,एवम शिक्षा भवन का निरीक्षण किया। प्रस्तावित 10 मिनट के कार्यक्रम के दौरान वे प्रधानाचार्य डॉक्टर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने के साथ बारीकी से समस्त निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने प्रधानाचार्य कार्यालय में रखे गए मेडिकल कालेज के माडल को भी गहनता से देखा और संतुष्ट दिखाई दिए।
मेडिकल कालेज निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के संचालन को लेकर आ रही बाधा पर प्रिंसिपल से बात की और आश्वाशन दिया की शीघ्र ही इन बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री के मेडिकल कालेज निरीक्षण को लेकर प्रिंसिपल डॉक्टर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। मेडिकल कालेज के संचालन को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया है , कि आ रही बाधाओं को दूर कर इसके संचालन के लिए हर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रिंसिपल ने बताया कि वे अब संचालन को लेकर 99% आशान्वित है। फैकल्टी की कमी को दूर कर लिया गया है। रिक्तियों के सापेक्ष नियुक्तियां हो गई है।शासन स्तर पर अब बस अप्रूवल मिलने भर की देर है। जिसको लेकर वे आश्वस्त है। मुख्यमंत्री 01:45 बजे मेडिकल कालेज से वापस लखनऊ के लिए पुलिस लाइन हेलीपैड पर रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button